कोलेबिरा में ट्रेलर की चपेट में आया वृद्ध, मौत

रांची की ओर से आ रहे ट्रेलर वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को लेकर सिमडेगा की ओर फरार हो गया

कोलेबिरा वन विभाग के चेकनाका के निकट ट्रेलर की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा निवासी 60 वर्षीय सच्चिदा प्रसाद सोमवार की सुबह 7.30 बजे के आसपास कोलेबिरा ब्लॉक की ओर से अपने घर कोलेबिरा की ओर आ रहे थे. जैसे वे कोलेबिरा वन विभाग के चेकनाका से कुछ कदम आगे बढ़े.

इस दौरान रांची की ओर से आ रहे ट्रेलर वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को लेकर सिमडेगा की ओर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते कोलेबिरा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रेलर को कोलेबिरा पुलिस पीछा करके कोलेबिरा सिमडेगा पथ स्थित छगरबंधा गांव के पास पकड़ लिया.

सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन

सामटोली शिव मंदिर के निकट रह रहे सेवानिवृत्त शिक्षक वंश लोचन पांडेय का निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. वे काफी समय तक शिवमंदिर की देख-रेख किये. उनके निधन से सामटोली मंदिर परिसर में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >