किशोर व कन्या भारती चुनाव के लिए हुआ नामांकन

विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़

बानो. विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में किशोर भारती व कन्या भारती के चुनाव के लिए छात्र-छात्राओं ने नामांकन दाखिल किया. किशोर भारती में सेनापति पद के लिए एकलव्य दल से छात्र शाहिद महतो, शिवाजी दल से छात्र निलेश सिंह, आरुणि दल से छात्र निलेश सिंह और भरत दल से छात्र सुभाष सिंह, सह सेनापति के लिए एकलव्य दल से छात्र साहिल साहू, शिवाजी दल से छात्र पवन राम नायक, आरुणि दल से छात्र अनूप महतो और भरत दल से छात्र निशांत नायक, मंत्री पद के लिए एकलव्य दल से छात्र श्रेष्ठ कुमार, शिवाजी दल से छात्र रघुनाथ सिंह, आरुणि दल से छात्र शशिभूषण नाग और भरत दल से छात्र सुदर्शन महतो, सह मंत्री के लिए एकलव्य दल से छात्र विश्वकर्मा नायक, शिवाजी दल से छात्र सूरज सिंह, आरुणि दल से छात्र आयुष बड़ाइक और भरत दल से छात्र अमित कुमार सिंह, अध्यक्ष पद के लिए एकलव्य दल से छात्र ओली हेमरोम, शिवाजी दल से छात्र सत्यजीत नायक, आरुणि दल से छात्र संजीव कुमार और भरत दल से छात्र जगरनाथ सिंह, उपाध्यक्ष के लिए एकलव्य दल से छात्र सचिन महतो, शिवाजी दल से छात्र श्रवण साहू, आरुणि दल से छात्र केदारनाथ सिंह और भरत दल से छात्र शिवा बड़ाइक ने नामांकन किया. वहीं कन्या भारती के लिए सेनापति पद के लिए एकलव्य दल से छात्रा पूनम कुमारी, शिवाजी दल से छात्रा सरस्वती कुमारी, आरुणि दल से छात्रा अनिता कुमारी और भरत दल से छात्रा संध्या नायक, सह सेनापति के लिए एकलव्य दल से छात्रा साक्षी कुमारी, शिवाजी दल से छात्रा पीहू कुमारी, आरुणि दल से छात्रा कविता कुमारी और भरत दल से छात्रा पूजा कुमारी, मंत्री पद के लिए एकलव्य दल से छात्रा प्रतिमा कुमारी, शिवाजी दल से छात्रा श्वेता कुमारी, आरुणि दल से छात्रा नम्रता कुमारी और भरत दल से छात्रा वर्षा कुमारी, सह मंत्री के लिए एकलव्य दल से छात्रा सपना कुमारी, शिवाजी दल से छात्रा अंशिका कुमारी, आरुणि दल से छात्रा अर्चना कुमारी और भरत दल से छात्रा श्रुति कुमारी, अध्यक्ष पद के लिए एकलव्य दल से छात्रा लक्ष्मी कुमारी, शिवाजी दल से छात्रा सौम्या कुमारी, आरुणि दल से छात्रा रेणु कुमारी और भरत दल से छात्रा अनामिका कुमारी, उपाध्यक्ष के लिए एकलव्य दल से छात्रा संजना कुमारी, शिवाजी दल से छात्रा सपना कुमारी, आरुणि दल से छात्रा सविता कुमारी और भरत दल से छात्रा ललिता कुमारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू के समक्ष नामांकन दाखिल किया. विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र साहू ने बताया कि मतदान व मतगणना नौ मई को और शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >