बानो. बानो प्रखंड अंतर्गत महाबुआंग थाना के ओल्हान भंडाराटोली में शुक्रवार वज्रपात की चपेट में आने से नौ मवेशियों की मौत हो गयी. घटना सुबह लगभग 10 बजे की है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह तेज बारिश, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात हुआ. इस दौरान गांव के नौ मवेशी वज्रपात की चपेट में आ गये, जिससे सभी की घटनास्थल पर मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृत मवेशियों में चार मवेशी पलपाला बड़ाइक के, तीन मवेशी लोधा गोप के तथा दो मवेशी गालू गोप के थे. घटना की सूचना महाबुआंग थाना, जिप सदस्य बिरजो कंडुलना और प्रखंड पशुपालन प्राधिकारी को दी गयी. सूचना मिलते महाबुआंग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने वज्रपात की घटना को दुखद बताया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इधर, पीड़ित किसानों ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है.
सोड़ा पाहनटोली गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
बानो. प्रखंड की उकौली पंचायत के सोड़ा पाहनटोली गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. बिजली आपूर्ति बहाल होने से गांव के लोगों में खुशी का माहौल है. नया ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने विधायक सुदीप गुड़िया व झामुमो प्रखंड समिति के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश बागे, तनवीर हुसैन, तोरपा विधायक के निजी सचिव अमित बडिंग, प्रदीप बडिंग, बुधवा पाहन व वृद्ध मार्शल मुंडू, जोन मुंडू, बुधवा मुंडू, सुचित मुंडू, बहालेन मुंडू, नादो सिंह, गिरधारी सिंह, बूटन देवी, चानी बडिंग, संजय ओहदार, अनिता मुंडू आदि उपस्थित थे.
