ओलावृष्टि से नौ एकड़ में लगी फसल बर्बाद, लाखों का नुकसान

ओलावृष्टि से नौ एकड़ में लगी फसल बर्बाद, लाखों का नुकसान

कोलेबिरा. प्रखंड के अघरमा गांव में ओलावृष्टि से नौ एकड़ में की गयी खीरा, कद्दू और टमाटर की फसल बर्बाद हो गयी. गांव के ही दो युवक अफरोज खान व अफरोज आलम ने मिल कर नौ एकड़ भूमि में सब्जी की खेती की थी. किंतु मंगलवार की शाम हुई ओलावृष्टि एवं बारिश से नौ एकड़ भूमि में लगी फसल पूरी तरह नष्ट हो गयी. इस कारण दोनों किसान को अधिक क्षति हुई है. अफरोज खान ने बताया कि अपने गांव के ही एक मित्र अफरोज आलम के साथ मिल कर दोनों ने गांव के लोगों से चार लाख रुपये उधार लेकर फसल लगायी थी. फसल लगभग तैयार हो गयी थी, लेकिन मंगलवार शाम हुई जोरदार ओलावृष्टि व बारिश के कारण खेत में लगी फसल बर्बाद हो गयी. अफरोज में बताया कि यह क्षति पूर्ति करने में परेशानी होगी. यह जानकारी दोनों किसानों द्वारा कृषि तकनीकी पदाधिकारी को दिया गया. सूचना मिलने पर कृषि तकनीकी पदाधिकारी ने क्षति का जयजा लिया. दोनों युवा किसानों ने प्रशासन से उचित सहयोग करने की अपील की है.

कंटेनर ने ट्रेलर में मारी टक्कर, चालक घायल

ठेठईटांगर. थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच- 143 मुख्य पथ पर जामपानी के पास बुधवार की शाम एक कंटेनर ने ट्रेलर में टक्कर मार दी. हादसे में ट्रेलर चालक को हल्की चोट लगी है. जानकारी के अनुसार ट्रेलर राउरकेला से सिमडेगा की ओर आ रहा था. इस दौरान जामपानी के पास विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर के सामने एक छोटी गाड़ी भी आ गयी. छोटी वाहन को बचाने के प्रयास में कंटेनर ट्रेलर से साइड में टकरा गया और मौके से आगे निकल गया. टक्कर के बाद ट्रेलर चालक घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल में भर्ती करा कर उपचार कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. फरार कंटेनर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >