हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार, जेल

पुलिस ने पारा शिक्षक हत्याकांड मामले का किया खुलासा

पुलिस ने पारा शिक्षक हत्याकांड मामले का किया खुलासा

सिमडेगा.

जलडेगा पुलिस ने करमाटांड़ में पारा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा 24 घटे के अंदर कर लिया है. पुलिस ने मृतक के भतीजा योतम लुगून करमापानी थाना जलडेगा निवासी को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि योतेम लुगून ने आपसी विवाद में अपने चाचा पारा शिक्षक तुरलेन लुगून की पत्थर से सिर पर मार कर हत्या कर दी थी. घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी एडलीन लुगून के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी अभियुक्त योतम लुगून को बनाते हुए गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया गया है. छापामारी दल में पुअनि शशि शंकर कुमार सिंह थाना प्रभारी जलडेगा, पुअनि दुर्गेश कुमार, पुअनि सोनू कुमार, सअनि किशोर महतो व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >