मोटरसाइकिल चोरी फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल

मोटरसाइकिल चोरी फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल

सिमडेगा. पाकरटांड़ पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीना सिंह उर्फ दीनानाथ सिंह (पिता- स्व हरिहर सिंह), निवासी कोनसोदे भंडारटोली, थाना बानो निवासी के रूप में हुई है. एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि पाकरटांड़ थाना छह जुलाई 2025 को दर्ज मामले में आरोपी की तालाश की जा रही थी. मामले का खुलासा तब हुआ था, जब पांच जुलाई 2025 को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति को चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल (जेएचओ1ईक्यू-7008) के साथ पकड़ा गया था. उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल (जेएचओ-1इक्यू-6031) भी बरामद की गयी थी. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रहलाद सिंह ने खुलासा किया था कि वह दीना सिंह के साथ मिलकर रांची के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की मोटरसाइकिल खरीदकर उनकी बिक्री करता था. मामले में प्रहलाद सिंह को छह जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जबकि दीना सिंह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था. लगातार छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 मई को बानो क्षेत्र से दीना सिंह को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रांची, गुमला और सिमडेगा जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. मामले में पुलिस ने पहले ही चोरी की दो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली थी. छापेमारी दल में पुअनि प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी, पुअनि श्यामनंदन सिंह, थाना प्रभारी, बानो थाना, पुअनि उपेंद्र रविदास आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >