सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड के कई गांवों में हाथियों के आतंक से ग्रामीण भयभीत हैं. हाथियों के लगातार विचरण को देखते हुए कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हाथियों से बचाव को लेकर जागरूक किया.
प्रभावित गांवों में पहुंचकर ली जानकारी
विधायक राजाबासा, कहूपानी, कुटुनिया, बरपानी, जामपानी सहित अन्य स्थानों पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से हाथियों के कारण हो रही परेशानी और नुकसान की जानकारी ली. ग्रामीणों ने भी हाथियों के आतंक से जुड़ी अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखी.
ये भी पढ़ें- कोल इंडिया के निदेशक तकनीकी अच्युत घटक ने की BCCL की समीक्षा, उत्पादन-डिस्पैच बढ़ाने पर जोर
हाथियों से दूरी बनाने की अपील
विधायक ने ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने और उन्हें किसी तरह उकसाने से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि रात के समय विशेष सतर्कता बरतें और हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सावधानी से रहें.
ग्रामीणों के बीच सुरक्षा सामग्री बांटी
ग्रामीणों की मदद के लिए विधायक की ओर से टॉर्च, पटाखे, मोबिल और जूट का वितरण किया गया. विधायक ने ग्रामीणों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और हाथियों से बचाव के दौरान सावधानी बरतने की अपील की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, मोहम्मद कय्युम, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, जानसन डांग, मोहम्मद राजा, निर्दोष केरकेट्टा, पवल बागे सहित अन्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- धनबाद: एनकाउंटर के बाद फॉरेंसिक टीम खंगालेगी घटनास्थल, घर सील कर पुलिस कर रही हथियार और फरार आरोपियों की तलाश
