बानो. दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म, ब्राह्मण एवं कुटुंब भोज और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया शामिल हुए. उन्होंने सुदिव्य सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जतायी. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
विधायक ने कहा कि सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. पार्टी और समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा. मौके पर झामुमो जिला सचिव सफीक खान, केंद्रीय समिति सदस्य बिरजो कंडुलना, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, मो शाहिद सहित कार्यकर्ता मौजूद थे.
