राष्ट्रीय संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

राष्ट्रीय संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

सिमडेगा. नयी दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्षों के राष्ट्रीय संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा शामिल हुए. कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता सह सांसद राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई पूर्व मुख्यमंत्री उपस्थित थे. मौके पर राहुल गांधी ने कई सुझाव दिये. उन्होंने मुख्य रूप से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने समेत कई सुझाव दिये. राहुल गांधी ने कहा कि जो जिलाध्यक्ष अपने संगठनात्मक दायित्वों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा, उसे प्रमोशन मिलेगा. उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत करना, जनता तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाना और अनुशासन बनाये रखना सभी जिलाध्यक्षों की प्राथमिक जिम्मेदारी है. पार्टी में अनुशासन, टीमवर्क व पारदर्शिता अनिवार्य है. कार्यक्रम में जिलाध्यक्षों को युवाओं, महिलाओं, एससी-एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों को अधिक से अधिक जिम्मेदारी देने पर जोर देते हुए कहा गया कि संगठन अब नयी सोच और नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा. कहा कि बूथों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद करना होगा. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो समेत प्रदेश स्तर के कई पदधारी समेत आठ राज्यों के कुल 286 जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >