सेविका चयन का विरोध करते हुए सौंपा ज्ञापन

सेविका चयन का विरोध करते हुए सौंपा ज्ञापन

कुरडेग. कुरडेग पंचायत के खालीजोर में सात अप्रैल को आमसभा आयोजित कर सेविका का चयन प्रशासन ने किया. किंतु पोषक क्षेत्र के ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं हमें आमसभा की सूचना नहीं दी गयी. अचानक विभागीय पदाधिकारी आकर बैठ गये और जैसे-तैसे आमसभा कर सेविका का चयन कर लिया गया. इस संबंध में खालीजोर के ग्रामीणो ने सीडीपीओ सह अंचल अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सुपरवाइजर को सौंपा. सीडीपीओ सह अंचल अधिकारी किरण डांग आमसभा के लिए खिंडा पंचायत गये थे. दूरभाष पर उन्होंने कहा कि आवेदन को सुपरवाइजर को देकर रिसीविंग ले लीजिये. ग्रामीणो ने कहा कि हमलोगों से सेविका ने घर में आकर कागज में साइन करा लिया पर आमसभा की तारीख नहीं बतायी और सेविका का चयन कुछ लोगों के सामने कर लिया गया है. जबकि चयनित उम्मीदवार पोषक क्षेत्र से नहीं है. हम सब ग्रामीणों को गुमराह कर यह चयन किया गया है. ग्रामीणों ने मांग की है कि इस चयन को रद्द कर दोबारा चयन कराया जाये. इधर, सीडीपीओ सह अंचल अधिकारी किरण डांग ने बताया जो आवेदन ग्रामीणों ने दिया है उस पर उचित कार्रवाई करते हुए जिला को सूचना दी जायेगी.

सेवानिवृत्त की विदाई व नये शिक्षकों का हुआ स्वागत

जलडेगा. जलडेगा स्थित शिक्षक नवल किशोर सिंह के आवासीय परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षकों को विदाई दी गयी और नये शिक्षकों का स्वागत किया गया. सेवानिवृत्त शिक्षकों में सुनील कंडुलना, लक्ष्मण साहू, रोजालिया खलखो, ज्योति मुनिका बागे, प्रभात मिंज शामिल हैं. उन्हें विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. साथ ही सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. नये शिक्षकों में पुष्पलता कुमारी, नरेश नायक, मंजीत मघैया, रामचंद्र प्रधान, अरविंद कुमार सिन्हा, सुनील तोपनो, गोपाल कुमार, योगेंद्र प्रसाद, सेलेसियुस जोजो को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इस दौरान उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक ने सेवानिवृत्त सभी शिक्षकों का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की. साथ ही नये शिक्षकों से बेहतर कार्य की उम्मीद जतायी. मौके पर बीपीओ मनमोहन कुमार गोस्वामी, नवल किशोर सिंह, भरत महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >