जलडेगा. भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं किसान सेवा समिति की संयुक्त बैठक सोनारटोली सिमडेगा में हुई. बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अपने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी प्रखंड मुख्यालय एवं सभी आयुष आरोग्य मंदिर में योग दिवस मनाया जायेगा. बैठक में वैलनेस सेंटर खोलने का भी निर्णय लिया गया. आयुर्वेद स्वदेशी शिक्षा चिकित्सा को सनातन संस्कृति के रूप में संपादित करने का निर्णय लिया गया.बैठक में देवेंद्र सोनी,धर्मेंद्र कुमार पांडा, कार्तिक द्विवेदी, लालधारी नाग, सुनील साहू, शंकर सिंह, कर्मपाल राम, योगेश प्रसाद, खुदीराम सिंह, रामावतार सिंह,सूरज सिंह, गिरधारी सिंह, दिनेश्वर देहरी, राजूराम, बिरजू सिंह,मोदित कुमार,सावित्री देवी,सोनिया सिन्हा, निर्मला देवी,सुबनती, संध्या, मोनिका, किरण,खुशबू सोमा, उर्मिला, कमला, हेमंती, फगनी, बसंती आदि उपस्थित थे.
भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
