पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत करायें : अध्यक्ष

प्रखंड कांग्रेस समिति की बैठक

सिमडेगा. कोलेबिरा स्थित स्टेडियम परिसर में प्रखंड कांग्रेस समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन को हर क्षेत्र में सशक्त किया जायेगा. उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराये तथा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें. उन्होंने एसआइआर को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए कहा कि इसकी जानकारी आमलोगों तक पहुंचाना जरूरी है. यदि लोग जागरूक नहीं होंगे, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने कहा कि इस तरह की मासिक बैठक नियमित रूप से आयोजित होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र की समस्याएं सामने आयें और सभी मिल कर समाधान कर सकें. कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने कहा कि नियमित बैठकों से कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और जुड़ाव बना रहता है. पूर्वी मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी को मिल कर क्षेत्र की समस्याओं को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए. बैठक में कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष लूथर सुरीन, महासचिव जोगेंद्र मांझी, कोलेबिरा पंचायत अध्यक्ष कुलदीप सोरेंग, एडेगा पंचायत अध्यक्ष विनय बिलुंग, डोमटोली पंचायत अध्यक्ष अशोक लुगुन, बरसलोया पंचायत अध्यक्ष अनिल केरकेट्टा, प्रखंड महासचिव एरेन केरकेट्टा, सुनीता कुल्लू, कोलेबिरा विधानसभा युवा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, संतोष बा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >