सिमडेगा के हिलव्यू पब्लिक स्कूल में मेक इन इंडिया की थीम पर स्किट प्रतियोगिता

सिमडेगा के हिलव्यू पब्लिक स्कूल में मेक इन इंडिया थीम पर स्किट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया.

सिमडेगा: हिलव्यू पब्लिक स्कूल के ओपन थियेटर में मेक इन इंडिया की थीम पर अंतर-हाउस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विक्रम साराभाई हाउस, एपीजे अब्दुल कलाम हाउस, होमी जहांगीर भाभा हाउस एवं सीवी रमन हाउस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

विद्यार्थियों ने अपने अभिनय, प्रभावशाली संवाद, मंच प्रस्तुति और रचनात्मकता के माध्यम से स्वदेशी निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, नवाचार और भारतीय प्रतिभा की शक्ति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. स्किट के जरिये विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि मेक इन इंडिया केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण संकल्प है.

ये भी पढ़ें- हरियाली से खुशहाली: सिमडेगा की पोषण वाटिकाओं से संवर रहा बच्चों का बचपन

विद्यार्थियों को स्वदेशी निर्माण के प्रति किया जागरूक

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने, स्वदेशी निर्माण तथा देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना था. विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर दिया. उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की.

शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार की प्रस्तुति

आयोजन को सफल बनाने में स्किट एवं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के प्रभारी विनोद पाठक, ज्योति झा, सौरभ रोशन तथा हाउस मास्टर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही. रनिता कर्मकार, सौरव रौशन, अथर्व वर्मा एवं अमित प्रधान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रस्तुति की तैयारी की. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और मंचीय कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण सहयोग किया.

ये भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को सिमडेगा पुलिस ने वापस कराए 1.16 लाख रुपए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >