रायबेड़ा-मकरीघाट मुकाबला रहा रोमांचक, शूटआउट में मकरीघाट ने 5-4 से मारी बाजी

सिमडेगा के केरसई में आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में मकरीघाट और झारेन की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

सिमडेगा: केरसई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उवि मैदान में आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को खेले गये मुकाबलों में मकरीघाट और झारेन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया. दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला मकरीघाट और रायबेड़ा के बीच खेला गया.

दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक दो-दो गोल कर मुकाबले को बराबरी पर समाप्त किया. इसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें मकरीघाट ने 5-4 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में अपनी जगह पक्की कर ली.

दूसरे मुकाबले में झारेन की टीम ने पाकरटोली पर एकतरफा दबदबा बनाते हुए 4-0 से शानदार जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश किया. टूर्नामेंट के सफल संचालन में आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं खेल प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजन समिति ने क्षेत्र के हॉकी प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >