सिमडेगा. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी सिमडेगा व जिला खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मेजर ध्यानचंद जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला हॉकी चैंपियनशिप में शनिवार को महिला व पुरुष दोनों वर्ग का सेमीफाइनल मैच खेला गया. महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में सीओइ रोज ने लोबोई की टीम को 8-1 गोल से तथा दूसरे सेमीफाइनल में सीओइ सिमडेगा इस्ट विन की टीम ने मिनी शक्ति नारी टीम को 4-0 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी. वहीं पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में लिटिल टाइगर की टीम ने संत अन्ना स्कूल सामटोली बी टीम को 6-2 से तथा दूसरे सेमीफाइनल मैच में सीइओ सिमडेगा ने एसटीसी सिमडेगा को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. दोनों वर्ग का फाइनल मैच 14 सितंबर को खेला जायेगा. सेमीफाइनल मैच में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, सिमडेगा कॉलेज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो दीपक झा एवं हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पंखरासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, बसंत बा, राहुल मिंज, कुनूल भेंगरा, करिश्मा परवार, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, सुजीत एक्का, वेद प्रकाश, कोच तारिणी कुमारी, एक्शन किड़ो, तालिम तिग्गा, नेहा कुमारी, मनीषा एक्का, अनिशा कुल्लू, बेरतीला केरकेट्टा, जॉनसन लकड़ा, सुशीला कुजूर, मनसुख सुरीन सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
