भगवान परशुराम जयंती आस्था व श्रद्धा के साथ मनायी गयी

भगवान परशुराम जयंती आस्था व श्रद्धा के साथ मनायी गयी

सिमडेगा. राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव, झारखंड के तत्वावधान में एकता, श्रद्धा और संकल्प के साथ भगवान परशुराम जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चंदन प्रसून, प्रदेश उपाध्यक्ष धूपेंद्र पांडेय तथा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा ने किया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम की आराधना की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमंडल प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही सिमडेगा में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस कार्य में समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जायेगा, ताकि क्षेत्र में एकता, सम्मान और सौहार्द का वातावरण कायम रहे.कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय के लिए संघर्ष का प्रतीक है. उनके आदर्श आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने और सामाजिक समरसता स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं. इस अवसर पर मुख्य रूप से गणेश प्रसाद राय, धनंजय सिंह, मनीष मिश्रा, दीपक पूरी, श्रीकांत सिंह, निरंजन सिंह, राहुल मिश्रा, सोनू कुमार एवं रणधीर रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >