नववर्ष में आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करें: भूषण

नववर्ष में आपसी प्रेम व भाईचारे को मजबूत करें: भूषण

सिमडेगा. नववर्ष की पूर्व संध्या पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए जिले में शांति, सद्भाव और चहुंमुखी विकास के प्रति कृतसंकल्प रहने की बात कही है. उन्होंने कहा कि नया वर्ष जिले के लिए नयी उम्मीदें, नयी संभावनाएं और विकास की नयी दिशा लेकर आया है. कहा कि वह नव वर्ष के अवसर पर ईश्वर से जिले में अमन, चैन और भाईचारे की कामना करते हैं, ताकि हर वर्ग, हर समुदाय और हर व्यक्ति बिना किसी भय के सम्मानपूर्वक जीवन जी सके. उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2026 जिले के विकास के लिहाज से ऐतिहासिक साबित होगा. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही विकास की नयी गाथा लिखी जायेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा. सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही उनकी प्राथमिकता है. विधायक ने जिलेवासियों से अपील की कि नववर्ष को आत्मचिंतन और सकारात्मक बदलाव का अवसर बनायें.

अंडर 14 हॉकी टीम ग्वालियर रवाना

सिमडेगा. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने जिले के अंडर 14 हॉकी खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश के ग्वालियर के लिए रवाना किया. यह टीम ग्वालियर में आयोजित होने वाली स्कूल नेशनल गेम प्रतियोगिता में भाग लेंगी. विधायक भूषण बाड़ा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिमडेगा की धरती हमेशा से खेल प्रतिभाओं की जननी रही है. हॉकी यहां केवल एक खेल नहीं, बल्कि संस्कृति और पहचान का हिस्सा है. मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामना देकर रवाना किया. कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी खिलाड़ी स्वस्थ रहें और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में सफलता हासिल करें. मौके पर जिप सदस्य समरोम पॉल तोपनो, शकील अहमद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >