बानो. प्रस्तावित उच्च विद्यालय कुरुचडेगा थड़कीडाड़ मैदान में प्रेरणा क्लब के तत्वावधान में 28 सितंबर से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में बालक, बालिका और स्कूल बालक वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी. बालक वर्ग में अधिकतम 16 टीमों को प्रवेश दिया जायेगा. प्रवेश शुल्क 2500 रुपये निर्धारित है. विजेता टीम को 20 हजार रुपये व शील्ड और उपविजेता को 12 हजार रुपये व शील्ड दिया जायेगा.
बालिका वर्ग में आठ तथा स्कूल बालक वर्ग में 12 टीमों को प्रवेश दिया जायेगा. दोनों वर्गों का प्रवेश शुल्क 2001 रुपये निर्धारित है. बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्कोरर, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज समेत अन्य पुरस्कार भी दिये जायेंगे. प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के लिए जर्सी और फुटबॉल लाना अनिवार्य है. स्कूल बालक वर्ग में केवल संबंधित स्कूल के विद्यार्थियों को खेलने की अनुमति होगी. प्रतियोगिता के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गयी है.
