4 सितंबर को सजेगा जन्माष्टमी का रंग, कलश यात्रा के साथ होगा अखंड हरिकीर्तन

सिमडेगा के मालसाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू, भव्य कलश यात्रा और अखंड हरिकीर्तन का होगा आयोजन. समिति का हुआ गठन.

सिमडेगा. बोलबा के मालसाड़ा खंडानिशान में ग्रामीणों ने शनिवार को सामूहिक रूप से रक्षाबंधन पर्व मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत दानगद्दी से जल उठाकर खंडानिशान स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधा और भाईचारे व आपसी प्रेम का संदेश दिया.

जन्माष्टमी को लेकर बनी आयोजन समिति

रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया. समिति को महोत्सव के सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी.

समिति में ललन रौतिया को अध्यक्ष, जगनाथ रौतिया को उपाध्यक्ष, रवींद्र रौतिया को सचिव और महेंद्र रौतिया को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं विक्रम रौतिया, मनोज रौतिया, गोवर्धन रौतिया, कमल रौतिया, गोविंद रौतिया, लखन रौतिया, इंद्रजीत बड़ाइक, नितेश बड़ाइक और राजेश तेली को सदस्य बनाया गया.

जन्माष्टमी पर निकलेगी भव्य कलश यात्रा

बैठक में जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर चर्चा की गयी. समिति ने निर्णय लिया कि महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सहभागिता से अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाएगा.

प्रेम और सामाजिक एकता का दिया संदेश

ग्रामीणों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव भी है. ग्रामीणों और समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग व जनभागीदारी से महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >