कोलेबिरा विधायक ने घाटशिला में प्रचार किया

कोलेबिरा विधायक ने घाटशिला में प्रचार किया

सिमडेगा.कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी घाटशिला उप चुनाव को लेकर क्षेत्र में प्रचार प्रसार अभियान में शामिल हुए. इस दौरान लोगों से मिल कर महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे.प्रचार प्रसार में झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी श्री बेला , प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, विधायक सोनाराम सिंकू , पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, अशोक चौधरी आदि भी शामिल थे.इस मौके पर विधायक श्री कोंगाड़ी ने आम जनता से कहा कि चुनाव में झामुमो प्रत्याशी को वोट देकर जीताने का काम करें. यही आपके नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि झामुमो प्रत्याशी को जीता कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के मनोबल को ऊंचा उठाने में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >