ठेठईटांगर. प्रखंड के जामपानी बाजार टांड़ परिसर में रविवार को ग्राम प्रधान प्रभा बारला की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस मौके पर उपस्थित इंडियन स्कूल आफ बिजनेस हैदराबाद के सदस्य अगुस्टीना सोरेंग ने ग्रामीणों को सामुदायिक वन अधिकार के बारे में बताया कि आज हमारे क्षेत्र के वनोत्पाद जैसे महुआ,डोरी, कुसुम,लाह,कटहल,साल बीज, ईमली आदि की खरीद बिक्री कर हम खुद लाभ कमा सकते हैं. लेकिन ग्रामीणों में जागरूकता के कमी के कारण अपने हक व अधिकार से वंचित हो रहे हैं. हमें अपने हक व अधिकार को जानना होगा तभी हम सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. उन्होंने झारखंड सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही. बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधान प्रभा बारला ने पेयजल समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि जोराम पंचायत के जामपानी राजस्व ग्राम में पेयजल आपूर्ति के लिए सोलर जलमीनार लगाया गया है किंतु वह खराब है. गर्मी के आने से पहले मरम्मत कार्य करना बहुत जरूरी है. इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को वन पट्टा अधिकार, नशामुक्त ग्राम व जामपानी राजस्व ग्राम में राजस्व कैसे बढ़े इस पर चर्चा की गयी. मौके पर नेलशन लकड़ा ने भी ग्रामीणों को ग्राम सभा से संबंधित अन्य जानकारियां दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.