फोटो: 25 एसआसईएम: 27- उपस्थति अतिथि व खिलाड़ी प्रतिनिधि सिमडेगा: केरसई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस् टू हाई स्कूल मैदान में आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में मकरीघाट और झारेन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया. दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला मकरीघाट और रायबेड़ा के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय तक 2-2 गोल कर मुकाबले को बराबरी पर समाप्त किया. इसके बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ. जिसमें मकरीघाट ने 5-4 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं दूसरे मुकाबले में झारेन की टीम ने पाकरटोली पर एकतरफा दबदबा बनाते हुए 4-0 से शानदार जीत हासिल की और अगले दौर में प्रवेश किया. टूर्नामेंट के सफल संचालन में आयोजन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं खेल प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजन समिति ने क्षेत्र के हॉकी प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.
केरसई में मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट: मकरीघाट और झारेन ने अगले दौर में बनाई जगह

सिम 27 | Prabhat Khabar Network
Copied link
केरसई में आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में मकरीघाट और झारेन ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। जानिए मैच का पूरा हाल।