बानो. प्रखंड के मरानी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में करमा पर्व को लेकर बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय की 41 बहनों ने जावा उपवास करते हुए विधिवत रूप से जावा उठाया.
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करमा पर्व की परंपरा, संस्कृति एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी गयी. करमा पर्व की पारंपरिक रीति-रिवाजों को ध्यान में रखते हुए आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर विद्यालय के करीब 460 भैया-बहनों एवं आचार्यों की सहभागिता रही.
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष बुद्धदेव कुमार साहू, प्रधानाध्यापक मानुएल मुंडा, आचार्य संतोष साहू, ध्रुव सोनी, जुगल नाग, उपेंद्र सिंह, मनीषा लकड़ा, उर्मिला आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
