बानो. थाना मैदान हुरदा में पांच दिवसीय आदिवासी मुंडा समाज फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन मैच साहूबेडा एफसी और जोजो फाइटर के बीच खेला गया, जिसमें जोजो फाइटर की टीम 1-0 से विजयी रही. प्रतियोगिता का उद्घाटन गिरदा थाना प्रभारी अभय कुमार व रायकेरा मुखिया सोमा पहान ने फीता काटकर किया. मौके पर गिरदा ओपी प्रभारी व रायकेरा मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. \
थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज में एकजुटता लायी जा सकती है. समाज के युवाओं को खेल से जोड़कर बेहतर समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए. प्रतियोगिता में डुमरिया, रायकेरा, सौबेडा, गेनमेर, जामताई व बिंतुका पंचायत की टीमें भाग ले रही हैं. मौके पर जोलेन जोजो, नामजन जोजो, बिमल केरकेट्टा, तुरतंन गुड़िया, कामिल डांग, प्रधान लुगुन आदि उपस्थित थे.
