सिमडेगा. पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद सिमडेगा आने पर झापा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. ठाकुरटोली स्थित उनके आवास में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में एनोस एक्का ने कहा कि झारखंड पार्टी अब जनता की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी. श्री एक्का ने कहा कि मुझे एक षड्यंत्र के तहत फंसा कर जेल भेजा गया था. मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा था, जिसके कारण आज मैं आप लोगों के सामने उपस्थित हूं. मौके पर रांची से आये पार्टी के वरिष्ठ नेता रिजवान ने कार्यकर्ताओं को एक बार फिर झारखंड पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही. मौके पर जिलाध्यक्ष मतियस बागे समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर ललन प्रसाद, मनोज प्रसाद, सुजीत नाथ, ललित समद, विभव संदेश एक्का, आयरिन एक्का आदि उपस्थित थे.
समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी झापा : एनोस
समस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी झापा : एनोस
