भाईचारा व प्रेम को बढ़ाता है जेठ जतरा : जोसिमा खाखा

सदर प्रखंड के सनसेवई गांव में जेठ जतरा का आयोजन

सिमडेगा. सदर प्रखंड के सनसेवई गांव में जेठ जतरा का आयोजन किया गया. मौके पर फादर सुमन बारला ने मिस्सा पूजा संपन्न करायी. मुख्य अतिथि के रूप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थीं. विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख सुशीला देवी, उपप्रमुख सिल्बेस्टर बाघवार, मयंती तिर्की, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, क्लारा खलखो व सृष्टि बाड़ा आदि उपस्थित थे. मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि हमारी संस्कृति, परंपरा व सामाजिक एकता सबसे बड़ी पहचान है. उन्होंने कहा कि जेठ जतरा जैसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं तथा समाज में भाईचारा, प्रेम और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाते हैं. कहा कि आज के आधुनिक दौर में अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. हमारी भाषा, संस्कृति, लोक परंपराएं और त्योहार आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा. जोसिमा खाखा ने महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि समाज व संस्कृति को जीवंत बनाये रखने में महिलाओं का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने ग्रामीणों को जेठ जतरा की शुभकामना देते हुए समाज की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >