9 सितंबर से होगा अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट, 16 टीमों के शामिल होने की संभावना

जलडेगा के पीएम श्री SS+2 स्कूल मैदान में 9 सितंबर से अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा. विजेता को 1.25 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

जलडेगा (सिमेडगा): पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नौ सितंबर से किया जाएगा. टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. आयोजक आकाश कुमार साहू और आयोजन कमेटी के अध्यक्ष अमर तोपनो ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के शामिल होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Air India Express के विमान में ऑक्सीजन की कमी, ग्राउंडेड

प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख 25 हजार रुपये नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी. प्रतियोगिता के सभी मुकाबले राज्य के पंजीकृत रेफरियों की देखरेख में फीफा के निर्धारित नियमों के अनुसार खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. फाइनल मैच में सिमडेगा, कोलेबिरा और तोरपा के विधायक शामिल होंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >