सिमडेगा. राष्ट्रीय अग्निशमन सप्ताह के तहत शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय मिश्रा ने किया. मॉक ड्रिल के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के विभिन्न उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. अग्निशमन कर्मियों ने बच्चों को बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सतर्कता व समझदारी से काम लेना चाहिए. आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्रों का उपयोग कैसे किया जाता है, इसका भी लाइव प्रदर्शन किया गया. साथ ही सुरक्षित तरीके से भवन खाली कराने की प्रक्रिया भी समझायी गयी. प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा ने सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और इस पहल के लिए अग्निशमन विभाग का आभार जताया. मौके पर पप्पू कुमार रॉय, रिंकू कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
अलफलाह सोसाइटी ने उपलब्ध कराया रक्त
सिमडेगा. अलफलाह सोसायटी ब्लड डोनर ग्रुप सिमडेगा द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराया गया. जानकारी के अनुसार सिमडेगा इस्लामपुर निवासी अंजुम कौसर, जो हजारीबाग रोड रांची स्थित अली सर्जीक्योर सेंटर में इलाजरत हैं, उन्हें सोसायटी के प्रयास से आलम नर्सिंग होम ब्लड बैंक, रांची से एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया. समय पर रक्त मिलने से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली और सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त किया.
