कुरडेग में बारिश से गिरा पेड़, पांच घंटे जाम रहा रोड
कुरडेग में बारिश से गिरा पेड़, पांच घंटे जाम रहा रोड
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
कुरडेग. कुरडेग में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण सरकारी दफ्तरों व बैंकों में लोगों की उपस्थिति काफी कम रही. स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थित कम देखी जा रही है. कुरडेग कुटमाकछार मुख्य मार्ग में जेरवा के पास विशाल आम का पेड़ सुबह नौ बजे के आसपास रोड पर गिर गया, जिससे वाहनों का अवागमन बाधित हो गया. कुछ यात्री बस गतड़ीह कसडेगा होते हुए सिमडेगा की ओर रवाना हुए. सूचना मिलते अंचल अधिकारी किरण डांग व थाना प्रभारी संजीत कुमार जेरवा पहुंचे. दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. बारिश लगातार हो रही थी, जिससे पेड़ को रोड से हटाने में पांच घंटे लग गये. पेड़ को काट कर आने-जाने के लिए रास्ता बनाया गया. अधिक बारिश के कारण कुरडेग से लबडेरा जाने वाले मार्ग में पुल के ऊपर से पानी बहने लगा. सभी खेतों में पानी लबालब भर गया है, जिससे कई किसानों को क्षति हुई है, जो किसान धान का बिछड़ा लगाये थे, वह सब पानी मे बह गया. कई किसानों ने खेत में बुआई भी कर दी थी, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. प्रखंड मुख्यालय से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित पक्का बांध पूरी तरह भर गया है. उसका पानी खेतों में जा रहा है. प्रखंड कार्यालय परिसर में पूरा पानी भर रहा है. निकासी की कोई सुविधा नहीं ंबनायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।