सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के खालिजोर स्थित पारिस मैदान में युवा संघ द्वारा आयोजित हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सर्फमुंडा व केंदोटोली टीम के बीच खेला गया. मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. इसके बाद हुए पेनाल्टी शूटआउट में केंदोटोली की टीम ने सर्फमुंडा को 5-4 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया. टूर्नामेंट में कुल 30 टीमों ने भाग लिया था. फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे. विधायक ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि हॉकी सिमडेगा की पहचान व गौरव है. यहां की मिट्टी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों को जन्म दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को नशामुक्ति, अनुशासन और सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन लगातार होते रहना चाहिए. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक एकता का सशक्त मंच है. उन्होंने खिलाड़ियों से शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित फादर सुशील कुमार तिर्की, फादर बिपिन सोरेंग, फादर बोनिफास डुंगडुंग, फादर एन्सेलम, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष तेलेस्फोर टोप्पो, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू खान, प्रखंड मीडिया प्रभारी शमीम अंसारी, दुर्गेश पासी, पूर्व युवा अध्यक्ष गुलशन एक्का, प्रवीण सुरीन, कस्बबो यादव, मिखाइल लकड़ा, बीडीसी नीलिमा खाखा, पीटर खाखा, पंचायत अध्यक्ष आशित लकड़ा, प्रतिमा कुजूर, बिनीता आईंद, अतुल तिर्की, अरुणा लकड़ा, जेने विभा मिंज, रॉबर्ट तिर्की, लिली अनीता एक्का आदि उपस्थित थे.
हॉकी सिमडेगा की पहचान और गौरव : भूषण बाड़ा
केंदोटोली ने सर्फमुंडा को 5-4 से पराजित कर जीता खिताब
