जनता दरबार लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

भूमि, आवास, रोजगार और पेयजल सहित कई मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार लगा जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं. उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों को अग्रसारित किया. जनता दरबार में मुख्य रूप से कुरडेग-गाड़ियाजोर मुख्य पथ चौड़ीकरण से संबंधित अधिग्रहित भूमि को छोड़ कर शेष भूमि को प्रतिबंधित सूची से मुक्त करने, रसोइयों के लंबित मानदेय भुगतान, ग्राम कोल्यादमर व बंगारू पहाड़टोली से जामडांट तक सड़क और गार्डवाल निर्माण, पेयजल संकट, दर्ज मामलों में सुनवाई नहीं होने, आवास योजनाओं (प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास) का लाभ दिलाने और लंबित किस्त भुगतान, रोजगार उपलब्ध कराने, आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन, घर की मरम्मत, चापाकल खुदाई में बाधा, जमीन मापी तथा मैरिज सर्टिफिकेट निर्गत नहीं होने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये गये. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाये तथा लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाये. इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, नजारत उप समाहर्ता सह सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलखो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >