अतिवृष्टि से फसल बर्बाद हुई सो हुई, अब खेत बचाना भी किसानों के लिए चुनौती

ठेठईटांगर में भारी बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सरकार से उचित मुआवजे की मांग की.

सिमडेगा. कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों के साथ खेतों को भी व्यापक नुकसान हुआ है. ठेठईटांगर प्रखंड की कोरोमियां पंचायत के भूटकूदर, कर्रामुंडा सहित विभिन्न गांवों में नुकसान का जायजा लेने के लिए कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने दौरा किया.

दौरे के दौरान विधायक ने किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली. किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया. इससे मिट्टी का कटाव हुआ और खेतों की संरचना प्रभावित हुई. कई जगह खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी है. खेतों में मिट्टी और मलबा जमा होने से अब अगली फसल की तैयारी को लेकर भी किसान चिंतित हैं.

विधायक ने प्रभावित खेतों का स्थल निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खेतों को भारी नुकसान हुआ है, उन्हें दोबारा खेती योग्य बनाने में करीब 50 हजार से एक लाख रुपये या उससे अधिक खर्च करना पड़ सकता है. ऐसे में किसानों को फसल के साथ खेतों के नुकसान की भी भरपाई करनी होगी.

सरकार से सर्वे और मुआवजे की मांग

विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि किसानों की आजीविका मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है. इसलिए सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल व्यापक और निष्पक्ष सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करना चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने और खेतों को दोबारा खेती योग्य बनाने के लिए जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

दौरे के दौरान विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, मोहम्मद कारू, सांसद प्रतिनिधि अमित डुंगडुंग, बसंत सुरीन, राजेश डुंगडुंग, सुलेमान तोपनो, जिदन टोपनो, बेनेदिक लकड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: बारिश ने छीना आशियाना, मिट्टी का घर गिरने से परिवार बेघर

ये भी पढ़ें: झारखंड के खनिज पर किसका अधिकार? कांग्रेस ने धरना देकर केंद्र से पूछे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >