सिमडेगा. कोलेबिरा विस क्षेत्र के जलडेगा प्रखंड व बानो प्रखंड के सीमांत पर स्थित फिरका नदी व टुड़यू नदी पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी व तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर किया. काफी वर्षों के इंतजार के बाद ग्रामीणों को यह बड़ी सौगात मिली है. कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और विधायक सुदीप गुड़िया का स्वागत झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने किया. बिंतुका पंचायत की मुखिया प्रीति बुढ़ के नेतृत्व में बिंतुका पंचायत और फिरका पंचायत क्षेत्र की महिला मंडलियों ने अतिथियों को फूल माला पहनाकर और स्वागत गान प्रस्तुत कर स्वागत किया. मौके पर विधायक ने कहा कि बहुत दिनों से क्षेत्र के आम जनता की मांग थी कि फिरका नदी पर पुल का निर्माण हो जाता, तो लोगों आने-जाने में सहूलियत होती. वर्ष 2018 से ही इस क्षेत्र के लोग पुल निर्माण की मांग कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कोलेबिरा विधानसभा को विकसित बनाने का हमारा लक्ष्य है. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि कोलेबिरा विस क्षेत्र और तोरपा विस क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है. झारखंड की सरकार हमेशा सुदूर देहाती इलाकों को विकसित करने का संकल्प रखती है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता सुख-दुख में हम सदैव आपके साथ हैं कोई भी समस्या हो आप हमारे प्रतिनिधि या सीधे मुझसे संपर्क करें. हम सब मिलकर तोरपा विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनायेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद शमी आलम, रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़िया. मुखिया प्रीति बुढ़, रहीम खान, ओमप्रकाश, नेलन कंडुलना, सुधीर डांग अमित बडिंग, धर्म दास तोपनो, अनिल लुगून, तनवीर हुसैन, तुरतन गुड़िया, आलोक बारला, लोरेंस बागे, ग्वास तोपनो, विदेशिया बड़ाइक, मनीर खान, आनंद मसीह तोपनो, सामुएल बुढ़, संदीप समद,जीवन मसीह तोपनो, संतोष जोजो, विकास मघैया, गंगा सिंह, सुदर्शन जोजो, नेलन तोपनो, अनिल डांग, अमर तोपनो, सुनील सुरीन, पावल कंडुलना, विजय तोपनो, त्योफिल सुरिन उपस्थित थे.
कोलेबिरा विस को विकसित बनाने का है लक्ष्य : विधायक
फिरका नदी व टुड़यू नदी पर पुल निर्माण का किया गया शिलान्यास
