अब ग्राम सभाएं संभालेंगी स्थानीय कारोबार? पेसा कानून की बैठक में सामने आया यह प्रस्ताव

सिमडेगा के ठेठईटांगर में आयोजित बैठक में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने, पेसा कानून और वनोपज के सामूहिक व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई.

सिमडेगा. ठेठईटांगर स्थित विवाह मंडप में प्रखंड अध्यक्ष सिप्रियन समद की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में कुल 22 ग्राम सभाओं की उपस्थिति रही.

पेसा कानून नियमावली की दी जानकारी

बैठक में अनुप लकड़ा ने पेसा कानून नियमावली पर विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने ग्राम सभा के अधिकारों, भूमिका एवं स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने ग्राम सभाओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

वनोपज और कृषि उत्पादों के सामूहिक व्यापार पर जोर

समर्पण सुरीन ने ग्राम सभा सशक्तिकरण, संगठनात्मक विस्तार तथा वनोपज एवं कृषि उत्पादों के सामूहिक व्यापार पर अपना वक्तव्य दिया. उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं को मजबूत एवं संगठित कर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध वनोपज और कृषि उत्पादों का सामूहिक संग्रहण एवं विपणन किया जाए, तो ग्रामीण उत्पादकों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है.

समन्वय और संगठन विस्तार पर चर्चा

बैठक के दौरान सुबरदानी लुगुन, सुनील मिंज एवं विपिन पंकज मिंज ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखे. वक्ताओं ने ग्राम सभाओं के बीच बेहतर समन्वय, संगठन के विस्तार तथा सामुदायिक स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

बैठक में बीरबल बड़ाइक, नेलशन केरकेट्टा, प्रिशिला डुंगडुंग, जोर्जिना समद सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >