वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें: डीसी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह. सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया गया रवाना

सिमडेगा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त कंचन सिंह, उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह, कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, सिमडेगा विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि सत्य रोहिल्ला ने हरी झंडी दिखा कर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया. साथ ही बैलून उड़ा कर अभियान की शुरुआत की. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है. इस वर्ष के सड़क सुरक्षा माह का थीम सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन पर आधारित है. उन्होंने कहा कि न्यू ईयर के उपलक्ष्य पर सड़क पर अपनी जिम्मेदारी को और अधिक समझने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से ड्रिंक के बाद ड्राइव नहीं करने, वाहन को तेज गति से नहीं चलाने के साथ वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है. विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें, तो हेलमेटअवश्य पहनें और पूरी सावधानी बरतें. उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जायेगा. रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक चौराहों, हाट बाजारों पर यातायात नियमों के पालन से संबंधित ऑडियो क्लिप लोगों को सुनाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >