बानो. प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने श्रमदान से कोहिपाट से जोरोबाडी तक पांच किमी सडक की मरम्मत कर सड़क को चलने लायक बना दिया. कोहिपाट व जोरोबाडी के विभिन्न टोले के ग्रामीण सोमवार को इकट्ठा हुए, जिसमें काफी संख्या में महिला- पुरुष शामिल थे. सभी मिल कर पांच किमी कच्ची सड़क की मरम्मत की. मालूम हो कि लगभग 15 साल से ग्रामीण जर्जर सडक का दंश झेल रहे थे. लोगों को बरसात में आने-जाने में परेशानी हो रही थी. खासकर मरीजों व बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती थी. कई बार सड़क निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से आग्रह किया गया. लेकिन देखते देखते दिन बीतते गये. ग्रामीणो की समस्या जस की तस रह गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज होकर खुद से सड़क मरम्मत कर निर्णय लिया और सोमवार को ग्रामीणों ने आपसी सहयोग व श्रमदान कर पांच किमी सड़क की मरम्मत की.
57 टीबी मरीजों की हुई जांच
जलडेगा. बांसजोर प्रखंड की तरगा पंचायत में आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया. इसमें कुल 57 टीबी रोगियों की एक्सरे जांच की गयी. इसमें 39 महिला व 18 पुरुष शामिल हैं. कार्यक्रम के सफल संचालन में एमओआइसी डॉ निशांत बेक, तरगा मुखिया रोशनी कुल्लू , एसटीएस अजय प्रधान, एक्सरे टेक्निशियन अमित बरला, सीएचओ सुधा कुमारी, एएनएम अर्चना हेरेंज, सीएचओ बबली कुमारी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा.
