किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का दिया जायेगा प्रशिक्षण

जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में कृषि विभाग अंतर्गत समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना की जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने बताया कि सिमडेगा जिले में इस योजना के तहत कृषक पाठशाला की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया गया है. पाठशाला के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे वह उन्नत खेती की दिशा में अग्रसर हो सकेंगे. उन्होंने बताया कि योजना अंतर्गत बकरी शेड, गाय शेड, मुर्गी, बतख व शुकर शेड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. साथ ही 100 बॉक्स मधुमक्खी पालन, प्रतिदिन 10 किलोग्राम मशरूम उत्पादन, 1000 लीटर अजोला उत्पादन, 500 वर्ग फुट का प्रशिक्षण हॉल, 100 वर्ग फुट का भंडार कक्ष और 150 वर्ग फुट का कार्यालय भवन तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा 10 एकड़ क्षेत्र में खेती तथा 7.5 एकड़ भूमि में फलदार पौधे लगाये गये हैं. योजना के तहत 750 किसानों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही एक एकड़ का तालाब, दो डीप बोरिंग, 10 वर्मी कंपोस्ट यूनिट, पांच नाडेप, 50 बकरी, 25 सूअर, एक हजार बतख व पांच गाय की व्यवस्था की गयी है. उपायुक्त ने संस्था द्वारा क्रियान्वित गतिविधियों के भुगतान विवरणी की समीक्षा कर निर्देश दिया कि कार्य के अनुरूप वाउचर का मिलान सुनिश्चित करें. कहा कि जो कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करें, ताकि योजना का अधिकतम लाभ किसानों तक पहुंचे. बैठक में उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

नगर परिषद की संचालित योजनाओं की समीक्षा की

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह ने बैठक कर नप क्षेत्र अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति से संबंधित पाइपलाइन बिछाने के कार्य की समीक्षा की गयी, जिसे जूडको एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. उपायुक्त ने बताया कि सिमडेगा नगर क्षेत्र में तीन यूनिट के तहत कार्य प्रगति पर है. उपायुक्त ने पाइप लाइन बिछाने के दौरान सड़क कटाई से उत्पन्न गड्ढों को तुरंत भरने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो. उपायुक्त ने पेयजल आपूर्ति से संबंधित विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कांसजोर जलाशय से शहर क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाने के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने वन विभाग से फॉरेस्ट क्लीयरेंस तथा आरसीडी व एनएच विभाग से एनओसी शीघ्र प्राप्त कर कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने का निर्देश दिया. बैठक में नगर परिषद प्रशासक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >