सिमडेगा. शहरी क्षेत्र स्थित नीचे बाजार गाड़ी खाना के पास लगे ट्रांसफार्मर में एक फेज लगातार खराब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में बार-बार एक फेज कट की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे कई घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार बीती रात भी ट्रांसफार्मर से एक फेज सप्लाई पूरी तरह बंद रहा और अगले दिन भी यही स्थिति बनी रही. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गयी है. लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है. आरोप है कि कर्मी फ्यूज बांधने कील रस्म निभाकर चले जाते हैं. लोगों ने विभाग से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये, ताकि इस गर्मी में लोगों को राहत मिल सके.
ट्रांसफार्मर में फेज खराब, गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी
ट्रांसफार्मर में फेज खराब, गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी
