महुआ व लघु वनोपज की खरीद को लेकर सहकारी समिति की बैठक

सिमडेगा में आदिम जनजाति विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड ने महुआ एवं अन्य लघु वनोपज की व्यवस्थित खरीद को लेकर बैठक का आयोजन किया. इस बैठक में गुणवत्ता बनाए रखने और संग्रहकर्ताओं को उचित मूल्य दिलाने पर विशेष जोर दिया गया.

प्रतिनिधि, सिमडेगा. महुआ एवं अन्य लघु वनोपज की व्यवस्थित व गुणवत्तापूर्ण खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदिम जनजाति विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के खूंटिटोली स्थित मुख्यालय में बैठक हुई. सिद्धो-कान्हू कृषि एवं वन उपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड, रांची के तत्वावधान में हुई बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष बिनीता जोजो ने की.

बैठक में सहकारी संघ के वरिष्ठ प्रबंधक कुमार सौरभ और वरिष्ठ सलाहकार निराली बखला ने समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्यप्रणाली तथा लघु वनोपज के क्षेत्र में चल रही पहलों की जानकारी दी. इस दौरान आगामी खाद्य-ग्रेड महुआ और अन्य लघु वनोपज की खरीद को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

चर्चा के दौरान स्थानीय स्तर पर संग्रहण, गुणवत्ता मानकों के पालन, संभावित खरीद मात्रा, भंडारण, परिवहन और लॉजिस्टिक व्यवस्था के साथ बाजार से बेहतर जुड़ाव पर जोर दिया गया. प्रतिनिधियों ने खाद्य-ग्रेड महुआ की गुणवत्ता बनाये रखते हुए संग्रहकर्ताओं को उचित मूल्य दिलाने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी. विपणन व्यवस्था मजबूत करने में समितियों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया.

बैठक में जिले के आठ प्रखंडों से पांच-पांच प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर समिति के सचिव समर्पण सुरीन, कोषाध्यक्ष अनूप लकड़ा, सिप्रियन समद, सुबरदानी लुगुन, मुल्यानी डांग, सुधीर कन्डुलना, अमृत डांग, अजित कन्डुलना, मनीष हेमरोम, जुएल कुजूर, प्रिशिला डुंगडुंग, जोसेफ लुगुन और जुनास तोपनो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >