इएसआइसी का निबंधन करा कर कर्मियों को लाभ दें : मिश्रा

इएसआइसी का निबंधन करा कर कर्मियों को लाभ दें : मिश्रा

सिमडेगा. सिमडेगा चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल पर मंगलवार को आनंद भवन में व्यापारियों के लिए इएसआइसी को लेकर कार्यशाला हुई. इसमें मुख्य रूप से विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शुभाषित मिश्रा, एसएसओ निर्भय सिंह, शाखा प्रबंधक राजकिशोर उपस्थित थे. डिप्टी डायरेक्टर शुभाषित मिश्रा ने उपस्थित व्यापारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के वैसे व्यापारी, अस्पताल, होटल, स्कूल संचालक जो 10 या 10 से अधिक लोगों को रोजगार दे रहे हैं, उन्हें इएसआइसी में निबंधन कराना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि इएसआइसी द्वारा निबंधित कर्मचारियों को स्वास्थ्य लाभ के अलावा अन्य कई लाभ प्रदान किये जाते हैं. उन्होंने इएसआइसी लाभार्थियों को चिकित्सा हितलाभ, बीमारी हित लाभ, मातृत्व हित लाभ, वृद्धावस्था चिकित्सा देखभाल, आश्रित जन हित लाभ, अपंगता हित लाभ जैसी मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकार के द्वारा स्प्री योजना चलायी जा रही हैं, जो एक जुलाई से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी. योजना के तहत इएसआइसी में निबंधन कराने वाले नियेक्ता पर पूर्व से संबंधित कोई जांच नहीं की जायेगी, न ही पूर्व के अवधि के दस्तावेजों की जांच की जायेगी. उन्होंने योजना का लाभ उठाने की अपील की. मौके पर मोतीलाल अग्रवाल, मिथिलेश प्रसाद, मुकेश गोयल, धनंजय केसरी, मो मंसूर, अशोक जयसवाल, विनय अग्रवाल, शैलेश, सौरभ, राकेश, भोलू, शशि सिंह लखन गुप्ता, सत्यनारायण प्रसाद उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >