चीक बड़ाईक समाज की बैठक में शिक्षा पर जोर

प्रखंड के हुरदा में चीक बड़ाइक की बैठक राजेश बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई.

बानो. प्रखंड के हुरदा में चीक बड़ाइक की बैठक राजेश बड़ाइक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक सुधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक के दौरान समाज में बढ़ती धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गयी. उपस्थित लोगों ने कहा कि जागरूकता,आपसी एकता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की आवश्यकता है, ताकि लोग अपनी पहचान और परंपराओं से जुड़े रहें. इसके अलावा समाज में बढ़ती नशाखोरी पर भी चिंता जतायी गयी. निर्णय लिया गया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में बच्चों और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत समाज की पहचान है. प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरियों में समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया. 10 मार्च को सुबह 10 बजे हुर्दा स्कूल बगीचा में अगली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में राजेश बड़ाइक, विनोद बड़ाइक, मनोज बड़ाइक, कर्मा बड़ाइक, बबलू बड़ाइक, कृष्णा बड़ाइक, लालधर बड़ाइक एवं संतोष बड़ाइक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >