बानोः बानो थाना के भिखराटोली में नदी मे डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना रविवार दोपहर की है. ग्रामीणो के सहयोग से शव को नदी से निकाला गया. जानकारी के अनुसार भिखराटोली में एक महिला की मौत हो गयी थी, जिसके अंतिम संस्कार के लिए पम्प हाउस के समीप देवनदी तट में गांव के लोग गये. इसमें गांव के 55 वर्षीय पुनिया महतो भी गई थी. वहां पहुंचने के बाद पुनिया महतो किसी काम से नदी की ओर गया था. इसी क्रम मे वह नदी गिर गया जिससे ऊसकी मौत हो गयी. शव पम्प हाउस से कुछ दुर बहकर चट्टान में अटक गया.
जब ग्रामीण पुनिया महतो के नदी तट पर नहीं होने पर खोजबीन की. इसके बाद ग्रामीणो ने उसका शव चट्टान मे उटका पाया. घटना की जानकारी बानो पंचायत के मुखिया विश्वनाथ बडाइक को दी. मुखिया ने मामले की जानकारी बानो थाना को दी. बानो पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा ग्रामीणो के मदद से नदी से शव को निकाल कर थाना ले आयी.
