सिमडेगा. सदर प्रखंड के सेवई टेनाटोली में मारिया प्रोसेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई, जिसकी अगुवाई फादर एमानियुल बघवार व फादर तोबियस टोप्पो ने की. उन्होंने विश्वासियों को माता मरियम के आदर्शों पर चलने तथा प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया. मुख्य अतिथि जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि माता मरियम त्याग, समर्पण व विश्वास की प्रतीक हैं. कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, संस्कार और आपसी एकता आवश्यक है. उन्होंने लोगों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है. कार्यक्रम में प्रमुख सुशीला देवी, मुखिया सावित्री देवी, पूर्व मुखिया शंकर महली, पंसस प्रतिमा कुजूर, वार्ड सदस्य क्लारा, वार्ड सदस्य शशि बाड़ा, विनीता, स्वर्णलता, मुक्ता समद, एनएसयूआइ अध्यक्ष विवेक एक्का, प्रदीप जॉन टोप्पो, प्रदीप टोप्पो, लॉरबर्डा टोप्पो, बिनोद यादव, कुंवर, संगीता आदि उपस्थित थे.
समाज के विकास के लिए शिक्षा व संस्कार जरूरी : जोसिमा
सेवई टेनाटोली में मारिया प्रोसेशन का आयोजन
