डीटीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का दर्ज कराया मामला

डीटीओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का दर्ज कराया मामला

सिमडेगा. डीटीओ संजय कुमार बाखला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जिले का एक भोला नामक युवक द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने का काम किया गया है, जिसके विरुद्ध प्राथिमकी दर्ज करायी गयी है. डीटीओ ने कहा कि सरकार के निर्देश पर राजस्व वसूली को लेकर सोमवार की रात में वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इस क्रम में उक्त एक युवक वहां पहुंचा. परिवहन विभाग के कर्मियों को धमकाते हुए गलत मंशा से वीडियो बनाया. युवक ने वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया में अपलोड करते हुए परिवहन विभाग को बदनाम करने की साजिश की. इतना ही नहीं डीटीओ के गाड़ी की चाबी भी उक्त युवक ने छीन ली. डीटीओ ने बताया कि पूर्व में उक्त युवक डीटीओ कार्यालय में चालक का काम करता था. पूर्व में भी उसे इस प्रकार अवैध वसूली करते पकड़ा गया था. इसके बाद उसे विभाग से चालक के पद से हटा दिया गया. इसके बाद भी आरोपी लगातार डीटीओ कार्यालय के ही कुछ कर्मियों के साथ मिल कर अवैध वसूली का धंधा चला रहा था. डीटीओ ने बताया कि सोमवार की रात भी जिस वाहन चालक का वीडियो बना कर परिवहन विभाग पर गलत वसूली का आरोप लगाया जा रहा है. उस वाहन से जुर्माना काट कर रसीद दिया गया है. डीटीओ ने कहा कि अगर कहीं भी परिवहन विभाग के नाम पर अवैध वसूली या गलत कार्य किया जाता है, तो उसकी सूचना उन्हें दें, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >