वज्रपात से बचने के लिए सचेत ऐप व दामिनी ऐप डाउनलोड करें

वज्रपात से बचने के लिए सचेत ऐप व दामिनी ऐप डाउनलोड करें

सिमडेगा. झारखंड सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन सिमडेगा ने आम जनता से वज्रपात से बचाव व जनहानि को न्यूनतम करने के लिए चेतावनी प्रणाली सचेत ऐप व दामिनी ऐप डाउनलोड करने की अपील की है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नयी दिल्ली द्वारा विकसित सचेत ऐप सीएपी आधारित एक एकीकृत चेतावनी प्रणाली है, जिसके माध्यम से आइएमडी द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान, येलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट व रेड अलर्ट संबंधी सूचना मोबाइल ऐप नोटिफिकेशन व मोबाइल एसएमएस द्वारा प्राप्त की जा सकती है. इस तरह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित दामिनी ऐप के माध्यम से 20 से 40 किमी के दायरे में वज्रपात होने की संभावना से पूर्व चेतावनी देकर लोगों को सतर्क किया जाता है. प्रशासन ने कहा है कि अधिक से अधिक लोग उक्त दोनों ऐप को डाउनलोड करें, ताकि समय पर अलर्ट प्राप्त कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.

बारिश से घर गिरा, नुकसान

बानो. प्रखंड के छोटकेतुंगा मे सोमवार की रात बारिश से विलासी देवी का घर गिर गया. इसमें उन्हें परेशानी का सामना करना पड रहा है. घर गिरने से घर में रखे समान भी क्षतिग्रस्त हो गये. विलासो देवी ने प्रशासन से मुआवाजी की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >