जिला भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

जिला भाजपा ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा

सिमडेगा. भारतीय जनता पार्टी, सिमडेगा जिला द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नौ मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है. यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से की गयी है.जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है.उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी की विचारधारा व सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. घोषित मंडल अध्यक्षों में बानो मंडल के लिए बालमुकुंद सिंह,जलडेगा मंडल के लिए जोगेश्वर बिंझिया,कोनपाला मंडल के लिए विजय महतो, ठेठईटांगर मंडल के लिए सुरजन बड़ाइक,केरसई मंडल के लिए विकास कुमार,पाकरटांड़ मंडल के लिए सीताराम प्रसाद, सेवई मंडल के लिए श्रवण गोस्वामी,बांसजोर मंडल के लिए जगन्नाथ बड़ाइक,बिरु मंडल के लिए कुलदीप मिश्रा का चयन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >