अनुमंडल बनाओ मंच की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

अनुमंडल बनाओ मंच की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

बानो. पंचायत भवन के सभागार में अनुमंडल बनाओ मंच की बैठक अध्यक्ष बिरजो कंडुलना की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों की तिथि व समय निर्धारण को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान कई पंचायतों से बैठक की तिथि प्राप्त हो गयी, जबकि कुछ पंचायतों के मुखियाओं ने अपनी पंचायत क्षेत्र में सलाह-मशविरा करने के बाद समय व तिथि की जानकारी देने की बात कही. बैठक में यह तय किया गया कि संबंधित पंचायतों से समय मिलने के बाद मंच के पदाधिकारी निर्धारित तिथि व समय पर पंचायतों में पहुंच कर ग्रामसभा अध्यक्ष, वार्ड सदस्यों, मुखिया तथा पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ बैठक करेंगे. पंचायत स्तर पर जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनायी जायेगी. बैठक में मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, मुखिया कृपा हेमरोम, मुखिया सोमवारी कैथवार, मुखिया सीता कुमारी, मुखिया प्रीति बुढ़, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, चूड़ामनी यादव, विल्कन बगरैला आदि उपस्थित थे.

विशेष राजस्व शिविर आज से

जलडेगा. प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में अपर समाहर्ता के निर्देश पर जमीन से जुड़े मामलों को लेकर विशेष राजस्व शिविर का आयोजन 16 मई से सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तककिया गया है. इसके लिए पंचायतवार तिथि निर्धारित की गयी है. तहसील कचहरी जलडेगा में 16 मई, पंचायत भवन लोंबोई में 19 मई, टिनगिना पंचायत सचिवालय में 20 मई ,लमडेगा पंचायत भवन में 21 मई, ओड़गा पंचायत भवन में 22 मई, परबा पंचायत भवन में 23 मई, टाटी पंचायत भवन में 25 मई तथा कुटुंगिया पंचायत भवन में 26 मई को शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी बीडीओ सह सीओ डॉ प्रवीण कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >