श्रद्धालुओं ने की तुलसी की पूजा अर्चना

बानो प्रखंड के हुरदा में श्रद्धा और उत्साह के साथ तुलसी पूजा मनायी गयी.

बानो. बानो प्रखंड के हुरदा में श्रद्धा और उत्साह के साथ तुलसी पूजा मनायी गयी. यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बड़े, बुजुर्गों, युवाओं, माताओं, बहनों एवं बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम में बताया गया कि तुलसी पूजन से भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है. बच्चों में तुलसी के प्रयोग से स्मरण शक्ति बढ़ती है. शरीर मजबूत होता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है. साथ ही बच्चों को मौसम परिवर्तन एवं सामान्य बीमारियों से सुरक्षा मिलती है. हिन्दू धर्म में तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है. तुलसी पूजन से आने वाली पीढ़ियों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक बल प्राप्त होता है.इस अवसर पर संध्या देवी, घनश्याम दास, उषा देवी, अम्बिका देवी, रेणु देवी, शकुंतला देवी, कलावती देवी, सुखबती देवी, गीता देवी, रश्मी देवी, सावित्री देवी, बिनीता देवी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे. क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन बानो. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के आवास पर क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर खूंटी एवं सिमडेगा जिले के प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, झामुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा सह धर्मपत्नी, एलआरडीसी खूंटी, एसडीएम सिमडेगा प्रभात रंजन ज्ञानी, झामुमो जिला अध्यक्ष खूंटी जुबेर अहमद, जिला सचिव सफीक खान, जिला सचिव सुशील पाहन, संगठन सचिव शंकर सिंह मुंडा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ मुंडा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित हेंब्रम, उपाध्यक्ष राहुल केसरी, बानो प्रखंड उपाध्यक्ष तनवीर हुसैन, सचिव अमित बडिंग उपस्थित रहे. इसके अलावा 20 सूत्री अध्यक्ष विदेशिया बड़ाइक, उपाध्यक्ष मनीर खान, खुर्शीद खान, संगठन सचिव वकील खान, मनीष कुमार साहू, बानो बिरसा मुंडा खेल समिति के अध्यक्ष संतोष साहू, समाजसेवी नीरज साहू समेत खूंटी और सिमडेगा जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >