मां लक्ष्मी व काली की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

मां लक्ष्मी व काली की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

सिमडेगा. शहर के दो पूजा पंडालों में धन की देवी मां लक्ष्मी व मां काली की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. गुलजार गली स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में मां लक्ष्मी, मां सरस्वती व भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं. वहीं नीचे बाजार स्थित पूजा पंडाल में मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी है. दीपावली की रात से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. भक्तों ने मां लक्ष्मी व मां काली का दर्शन कर सुख, समृद्धि की प्रार्थना की. गुलजार गली में आयोजन समिति ने पूजा पंडाल को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया है. नीचे बाजार दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने मां काली की प्रतिमा स्थापित की है. पूजा पंडाल को सुंदर ढंग से सजाया गया है. काफी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं और माता के दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं. पूजा को सफल बनाने में समिति के श्रीलाल साहू, शपन साहा, दिग्विजय साहा, राहुल कुमार, सुब्रतो साहा आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. लक्ष्मी पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, संरक्षक संजय पासवान, प्रदीप गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद, मिश्रा बाबा, सत्यनारायण प्रसाद, विनोद प्रसाद, हरि प्रसाद, राकेश प्रसाद, चंदन प्रसाद, अशोक कुमार, मुकेश प्रसाद, नवीन गुप्ता, संजय कुमार, सूरज प्रसाद, रामकुमार शाह, जितेंद्र प्रसाद, शंभू प्रसाद, जितेंद्र गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य अजय झा, गौतम रजक, सचिन प्रसाद, टोनी साहू, शुभम केसरी, सत्यम केसरी, विकास प्रसाद, गोविंद कुमार, संतोष पासवान, रूप कुमार आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >