राजनीति विज्ञान विभाग ने महिला दिवस मनाया

राजनीति विज्ञान विभाग ने महिला दिवस मनाया

सिमडेगा. सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के सेमिनार हॉल में राजनीति विज्ञान विभाग ने आइक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस मनाया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ निशा रानी धनवार उपस्थित थीं. इसके अलावा मंच पर तानिया डुंगडुंग, नेहा कुमारी और सोनी उपस्थित थीं.कार्यक्रम की शुरुआत महिला जागरूकता रैली से हुई, जो कॉलेज परिसर से शुरू होकर सुंदरपुर तक निकाली गयी.कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डॉ निशा रानी धनवार ने महिला दिवस के महत्व और महिलाओं के दृष्टिकोण पर अपने विचार व्यक्त किए. तानिया डुंगडुंग ने भी महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे.विभागाध्यक्ष प्रो ईशान तिर्की ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में लैंगिक समानता की आवश्यकता पर जोर दिया. प्रो रोशन किशोर गिद्ध ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए. वहीं प्रो अजय कुमार ने महिला समानता और न्याय के विषय पर अपनी बात रखी.कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और न्याय के प्रति सभी ने सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा ली. इसके बाद विद्यार्थियों के बीच महिलाओं की सामाजिक स्थिति पर चर्चा-परिचर्चा भी की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >